Marwari Vikash Trust

कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण सेवा

मारवाड़ी विकास ट्रस्ट, केयरिंग इंडिया पीपल फाउंडेशन, आनंद मंगल व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार काे पुराना बाजार स्थित शंभुराम धर्मशाला में 5 दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ किया गया। दिन के 11:30 बजे विधायक राज िसन्हा ने दीप प्रज्वलित शिविर का उद््घाटन किया। इसके बाद 15 लाेगाें काे बैसाखी का वितरण किया गया। कृत्रिम अंग लगाने के लिए 60 लाेगाें ने रजिस्ट्रेशन कराया। पहले ही दिन 10 दिव्यांगों काे कृत्रिम पैर लगाया गया। 9 जनवरी तक 300 लोगों काे कृत्रिम अंग लगाने का लक्ष्य है। जिसमें अभी तक 220 के आसपास रजिस्ट्रेशन हाे चुका है। इधर उद्घाटन समारोह में विधायक राज िसन्हा ने इस मानव सेवा कार्य को सर्वोपरि बताते हुए मारवाड़ी विकास ट्रस्ट को धनबाद में दिव्यांग सहायता केंद्र खोलने के लिए आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *